Ajay AryaAjay Arya 25-Sep-2026
(135 View)

राजकीय विद्यालय में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय विद्यालय में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत पारीक और विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार दुबे ने वंदे मातरम गीत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसका महत्व बताकर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत किया। कार्यक्रम में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान कार्यक्रम चलाकर प्लास्टिक मुक्त ग्रीन थैलियों का वितरण भी अतिथियों के द्वारा किया गया। विद्यालय में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा और विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन भी किया गया। जिला अधिकारी डॉ नरेश कुमार रावत ने विज्ञान मेले और विद्यालय में संचालित समस्त गतिविधियों का औचक निरीक्षण कर मेले में भाग ले रहे प्रतिभागियों की प्रशंसा की। अतिथियो द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया। लक्ष्मीकांत पारीक द्वारा विद्यालय में वाटर कूलर देने की घोषणा की गई।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel