Ajay AryaAjay Arya 23-Sep-2026
(125 View)

चिकित्सा अधिकारी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पोस्टर विमोचन किया 

चिकित्सा अधिकारी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पोस्टर विमोचन किया 

देवली उपजिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी रविराज सिंह ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर इस बार की थीम सशक्त फार्मासिस्ट स्वस्थ राजस्थान का पोस्टर विमोचन किया, साथ ही वीडियो संदेश जारी कर समस्त फार्मासिस्ट कर्मचारियों को मंगलकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट केवल औषधि वितरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं, बल्कि वे दवाओं के सुरक्षित, प्रभावी एवं तर्कसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने, रोगियों को औषधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने तथा रोगी सुरक्षा की रक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से राजस्थान सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेस से अपील की कि राजस्थान की समस्त हॉस्पिटल में ओपीडी की भार के तुलनात्मक फार्मासिस्ट की संख्या बहुत कम है, अतः शीघ्र ही फार्मासिस्ट के नए पद सृजन किए जाए ताकि  मुख्य मंत्री निःशुल्क दवा योजना  जैसी जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस मौके पर फार्मासिस्ट भगवान माहेश्वरी, शिवराज मीणा, अल्का कासोटिया, सुरभि मीणा, दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel