अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा टोंक सीताराम साहू ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुशालपुरा (सतवाड़ा) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छात्रों का शैक्षणिक स्तर जांचा गया जो संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के पोषाहार की जांच की गई जो मीनू अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया। विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका शारदा वर्मा को शौचालय एवं पेशाब घर की साफ-सफाई करवाने और विद्यालय के मुख्यद्वार को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए, साथ ही छात्रों का शैक्षणिक स्तर और सुधारने के निर्देश दिए। इसके पश्चात शिक्षा अधिकारी राउमावि राजमहल में आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित छात्रों को शिक्षा विभाग की लाभप्रद योजनाओं के बारे में बताया और समयबद्ध अध्ययन व संस्कारों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात क्लस्टर कार्यशाला का निरीक्षण कर संभागियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और संबंधित विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए।
शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए










