देवली के राजकीय महाविद्यालय में सितंबर माह को साइबर सुरक्षित राजस्थान जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए विशेष कार्यशाला हुई। इस दोरान नमामि भारत के 150 वें वर्ष पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा, एनएसएस अधिकारी राम प्रसाद चौधरी, दिनेश कुमार मीणा व नशा-मुक्ति केंद्र की नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के निर्देशन में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में साइबर क्राइम कंट्रोल सेल देवली से नीलम मीणा व मुकेश गोस्वामी ने छात्रों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक, एपीके फाइल, फर्जी डिजिटल अरेस्ट कॉल से बचाव व हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने की जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित










