देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में 8वें बैच हेड कांस्टेबल/जनरल डयूटी (स्पोर्ट्स कोटा) की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 8 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर पासिंग आउट परेड में भाग लिया। इन प्रशिक्षणार्थियों मे 2 बॉक्सिंग, 1 कराटे, 1 जूडो, 1 कबड्डी, 1 जिमनास्टिक, 1 हॉकि और 1 कयाकिंग का खिलाड़ी है। समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र देव आनंद ने परेड का निरीक्षण किया। उप महानिरीक्षक द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षुओं ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ करने तथा राष्ट्र एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। परेड के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अपने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, दक्षता, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
सीआईएसएफ में 8वें बैच हेड कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) की पासिंग आउट परेड आयोजित










