देवली के उप जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान की सभी आशा सहयोगिनियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर मुख्यमंत्री के संदेश का प्रशस्ति पत्र, पारितोषिक के रूप में पौधे के गमले, बैग वितरित कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य पोषण और जागरूकता का कार्य कर रही है जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सी.एन.ओ. पवन कुमार जैन, एन.ओ. धनेश कुमार वर्मा, एन.ओ. जीतमल मीणा एवं जनसेवा समिति व पेंशनर समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने आशा सहयोगिनियों के कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।
उप जिला चिकित्सालय में आंगन मिलन सेवा समारोह, आशा सहयोगिनियों का किया सम्मान










