श्री बोरडा गणेश जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा देवली नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 5 से नव निर्वाचित पार्षद का माल्यार्पण एवं दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बोरडा हाल ही में नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 5 में शामिल किया गया है । विगत दिनों संपन्न नगर पालिका चुनाव में बोरडा निवासी महेंद्र रेगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है। पार्षद को ट्रस्ट कार्यालय पर आमंत्रित कर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, दिनेश मीणा, बंशीलाल मीणा, अनिल कुमार मीणा, संजीव मीणा, दुर्गालाल मीणा, रामराज मीणा, जुगनू राम मीणा, जय सिंह मीणा एवं अन्य उपस्थित ग्रामीणों ने पार्षद का अभिनंदन किया एवं शुभ कामनाएं प्रकट की।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद का अभिनंदन किया गया










