महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में 70 वी जिला स्तरीय जिम्नास्टिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयु वर्ग 17/19 (छात्र / छात्रा) का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी तनसुख बैरवा रहे, अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने की। प्रतियोगिता में प्रथम 17 वर्ष छात्र में कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिग्गी, 19 वर्ष छात्र में केंद्रीय विद्यालय मालपुरा, 17 वर्ष छात्रा में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी,19 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि चंदवाड रहे। विद्यालय से 4 विद्यार्थियों कृष्णा बैरवा,सत्यनारायण बैरवा,गुनगुन ग्वाला, प्रीति प्रजापत का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। राज्य स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थी 1 अक्टूबर से बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तरीय जिम्नास्टिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन










