देवली में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी व समाजसेवी तनसुख बैरवा का उनके निज आवास पर जिला बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था शाखा देवली द्वारा स्वागत किया गया।
तहसील अध्यक्ष कजोड़ मल बैरवा ने बताया कि संस्था द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान संस्था के विकास, कल्याण व समस्याओं पर वार्ता हुई जहां उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर डॉ. हरजी प्रसाद बैरवा, जितेन्द्र कुमार बैरवा, दिनेश कुमार बैरवा, सोमराज बैरवा, प्रियंका बैरवा, तिलोक बैरवा, जितेश कुमार, विजय बैरवा आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष का बैरवा कर्मचारी अधिकारी संघ ने किया स्वागत










