राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा ने बताया कि नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर वॉल बनाई गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं संकाय सदस्यों ने हस्ताक्षर वॉल पर हस्ताक्षर कर नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु समर्पित होकर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान नोडल अधिकारी निकिता वर्मा, सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा एवं सदस्य राम प्रसाद चौधरी व प्रियंका शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।
महाविद्यालय में नशा-मुक्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान आयोजित










