राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली द्वारा विधालय के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी और अपराध की रोकथाम करने के बारे में बताया गया।
यूनिट की महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो इंचार्ज ने महिला सुरक्षा सेल्फ डिफेंस साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए अपने आपको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल गायत्री एवं शकुन्तला ने नशा मुक्ति पोक्सो एक्ट महिला एवं बाल अपराध की जानकारी दी और इससे बचने हेतु आव्हान किया। विधालय प्रांगण में सभी छात्रों एवं शिक्षकों को अन्य कानूनी जानकारी भी दी गई।
विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा सेल्फ डिफेंस साइबर क्राइम की जानकारी दी










