Ajay AryaAjay Arya 05-Oct-2026
(1348 View)

आजादी के 79 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

आजादी के 79 साल बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

देवली उपखंड के टोडा का गोठड़ा से बूंदी का गोठड़ा तक करीब 5-6 किलोमीटर का मार्ग आज भी कच्चा और जर्जर हालत में है। विकास के इस दौर में भी इस मार्ग से जुड़े गांवों एवं ढाणियों के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क की मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में सांसद हरीश चंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग बूंदी का गोठड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला मुख्यालय बूंदी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने के कारण क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं मरीजों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। कच्ची सड़क होने के कारण विशेषकर बारिश के समय कीचड़, जलभराव एवं मार्ग बाधित होने की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, विद्यार्थियों के स्कूल जाने तथा ग्रामीणों को जिला मुख्यालय एवं आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांवों की इस गंभीर एवं लंबे समय से चली आ रही जनसमस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने सांसद से जनहित में इस महत्वपूर्ण सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel