श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत छतरी चौराहा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आकाश कंछल ने बताया कि कवि सम्मेलन की शुरुआत संरक्षक बृजकिशोर गोयल एवं महावीर गोयल ने महाराजा श्री अग्रसेन जी एवं माता सरस्वती के चित्रों के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद राजस्थानी परम्परा के तहत पधारे हुए सभी कवि गणों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नौरतमल गोयल ने देश के जाने माने राजस्थानी कवि बाबू बंजारा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कवि सम्मेलन का संयोजन बाबू बंजारा ने किया। रतलाम से पधारी कवयित्री सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का आगाज किया। इस दौरान कवि अशोक चारण (जयपुर), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़), सुमित्रा सरल (रतलाम), रोहित झन्नाट (इंदौर) एवं कवि भूपेंद्र राठौड़ (कोटा) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को अपनी और आकर्षित किया। मुख्य रूप से बाबू बंजारा ने राजस्थानी गीतों से श्रोताओं को आनंदित किया। कवि अशोक चारण ने वीर रस की कविताओं का पाठ किया जिसमें वो भगत सिंह आज भी भारत की तरुनाई में जीवित है, राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। देर रात तक श्रोताओं ने भव्य कवि सम्मेलन का आनंद लिया।
51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र :- अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केशव ब्लड बैंक देवली के सहयोग से रक्त एकत्र किया, इस दौरान कुल 51 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन










