शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में देवली उपखंड के डाबर कला ग्राम की बेटी रिद्धि कंवर ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
कोटा में अध्ययनरत रिद्धि कंवर (कक्षा-10) ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुचामन सिटी में आयोजित हुई थी। उनकी इस उपलब्धि पर मेरिट प्रमाण-पत्र निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी किया गया है। रिद्धि की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, कोच और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
देवली की रिद्धि कंवर ने राज्य स्तरीय शूटिंग में जीता गोल्ड










