Ajay AryaAjay Arya 06-Oct-2026
(245 View)

वार्ड नं. 31 के घरों में पेयजल कनेक्शन किए जाएं, पार्षद ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

वार्ड नं. 31 के घरों में पेयजल कनेक्शन किए जाएं, पार्षद ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

देवली नगर पालिका के वार्ड नं. 31 में पेयजल संकट को लेकर पार्षद रानी मीणा ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड नं. 31, शिव कॉलोनी प्रथम, जयपुर रोड़ देवली में लगभग 600 घरों की आबादी है। वार्ड की मुख्य समस्या शुद्ध पीने के पानी की है। इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी सम्पूर्ण वार्ड में कहीं पर भी पेयजल लाइन नहीं है और न ही नल कनेक्शन है। जबकि बीसलपुर से देवली आने वाली मुख्य जल सप्लाई लाइन वार्ड के मध्य से होकर गुजरती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि वार्ड में शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था स्थापित कर सभी को नल कनेक्शन दिया जाए, ताकि वार्डवासियों को पीने का मीठा पानी मिल सके तथा वे आन्दोलन करने पर मजबूर न हों।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel