विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर को जन सेवा समिति के सौजन्य से पेंशनर भवन देवली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रक्तदान कर किसी को नया जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तसंग्रह के लिए जिला चिकित्सालय टोंक की ब्लड बैंक टीम देवली पहुंच कर रक्तदाताओ की आवश्यक जांच कर रक्त संग्रह करेंगे। जन सेवा समिति ने देवली क्षेत्र के युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर 9 अक्टूबर को










