देवली उपखंड के गांवड़ी पीईईओ रवि शंकर मीणा के नेतृत्व में क्षेत्र के घुमंतू परिवारों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए अध्यापकों की टीम ने पंचायत क्षेत्र का दौरा किया।
अध्यापक द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि आप पास के क्षेत्र में कालबेलिया, भोपा के डेरो में जाकर विद्यालय से वंचित बालक बालिकाओं को विद्यालय में जोड़ने हेतु उनके अभिभावकों से संवाद कर प्रवेश के लिय प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम में बद्रीलाल मीणा, दयाराम मीणा साथ रहे। अभिभावकों ने भी पूर्ण आवश्वासन दिया कि हम इनके आधार कार्ड बनवाकर जल्दी ही विद्यालय में प्रवेश दिलाएंगे। इसके बाद पीईईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुन्देड़ा का अवलोकन किया ओर संबलन प्रदान किया। प्रधानाध्यापक भंवर लाल मीणा ने विद्यालय एवं बच्चों की रिपोर्ट कार्ड बताया।
पीईईओ के नेतृत्व में घुमंतू परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोडने का किया प्रयास










