देवली के उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर पटेल नगर में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ. सुधा मंगल द्वारा विद्यालय की समस्त बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बहनों के सामान्य स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन एवं नेत्र संबंधी जाँच कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा संतुलित आहार और स्वच्छता का महत्व समझाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविरों से बहनों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत होती है। शिविर में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
आदर्श विद्या मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित










