Ajay AryaAjay Arya 17-Oct-2026
(653 View)

देवकन्या कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

देवकन्या कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

देवली के देवकन्या कॉलेज में नवरात्रि के अवसर पर संयुक्त रूप से डांडिया व गरबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ अम्बे की प्रतिमा पर प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने डांडिया व गरबा की धुन पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। युगल एवं सामूहिक रूप से गरबा व डांडिया पर छात्राएं थिरकती नजर आईं, जिसे देख दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर गरबा की मस्ती और उत्साह से सराबोर रहा। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel