देवली उपखंड के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुनी के ट्विनिंग ऑफ स्कूल के शैक्षणिक दल ने शनिवार को प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल निवाई का अवलोकन किया।
पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि मॉडल स्कूल में पहुंचने पर वहां के प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। विजिट दल में 20 प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल थे।
ट्विनिंग स्कूल विजिट दल ने मॉडल स्कूल का अवलोकन किया










