Ajay AryaAjay Arya 21-Oct-2026
(749 View)

भव्य शुभारंभ के साथ स्पेशल लेडीज फैशन फेयर का आगाज आज

भव्य शुभारंभ के साथ स्पेशल लेडीज फैशन फेयर का आगाज आज

त्योहारों की रौनक, खरीददारी का उत्साह और महिलाओं के हुनर को मंच देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सखी सहेली शाखा, देवली द्वारा आयोजित थर्ड दिवाली स्पेशल लेडीज फैशन फेयर का भव्य शुभारंभ आज, 21 अक्टूबर को रावण चौक टीन शेड में होने जा रहा है।
दिवाली के त्योहार को खास बनाने और शहरवासियों को खरीदारी का शानदार अवसर देने के लिए आयोजित इस फैशन फेयर में 32 दुकानें एक ही छत के नीचे आकर्षक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला लेकर आ रही हैं। यहां खूबसूरत साड़ियां, आकर्षक सूट, ट्रेंडी ज्वेलरी, रसोई के उपयोगी सामान, पापड़-मंगोड़ी, बेकरी के सामान, साफ-सफाई से जुड़ी वस्तुएं, गिफ्ट आइटम्स और मनमोहक दिवाली डेकोरेशन आइटम्स सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध होंगे। फेयर में ग्राहकों के लिए खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार जीतने का भी शानदार अवसर रहेगा। तीनों दिन प्रतिदिन रात 8 बजे लकी ड्रॉ खोला जाएगा। इस आयोजन की खास बात यह है कि यह केवल खरीदारी का मेला नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने की एक सार्थक पहल भी है। पिछले दो आयोजनों की सफलता के बाद तीसरे फैशन फेयर में भी महिलाओं को अपने उत्पादों और व्यवसाय को नई पहचान देने का अवसर मिल रहा है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel