देवली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रात्रि में धारदार तलवार लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी प्रीति रत्नु के नेतृत्व में गत रात्रि सीआईएसएफ गेट जयपुर रोड पर गश्त के दौरान तीनों को पकड़ा गया। वैध लाइसेंस नहीं होने पर आर्म्स एक्ट 4/25 में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी धनराज उर्फ बाबू हरिजन, महावीर उर्फ काना हरिजन, राकेश बलाई सभी हरिजन मोहल्ला देवली के निवासी हैं।
देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार तलवार के साथ 3 गिरफ्तार










