Ajay AryaAjay Arya 26-Oct-2026
(1463 View)

पंचायत समिति चुनाव: 6 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह किए आवंटित

पंचायत समिति चुनाव: 6 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह किए आवंटित

कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी पंचायत चुनाव (एसडीएम) देवली द्वारा पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत देवली पंचायत समिति में कुल 25 सदस्य पद के लिए नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि 87 में से 6 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब चुनावी मैदान में कुल 81 उम्मीदवार रह गए हैं। सी.आर. क्षेत्र संख्या 6 से दुर्गा लाल मीणा, सी.आर. क्षेत्र संख्या 7 से रिंकू कँवर, सी.आर. क्षेत्र संख्या 2 से रामदेव रैगर, सी.आर. क्षेत्र संख्या 19 से कमलेश देवी, सी.आर. क्षेत्र संख्या 4 से चन्ता, सी.आर. क्षेत्र संख्या 5 से लेखराज मीणा ने नाम वापस लिया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शेष प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel