Ajay AryaAjay Arya 27-Oct-2026
(730 View)

ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत स्थानीय पीएम श्री विद्यालय का भ्रमण

ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत स्थानीय पीएम श्री विद्यालय का भ्रमण

टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम के 54 विद्यार्थियों के दल ने ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का भ्रमण किया। 
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि स्टाफ सदस्यों ने भ्रमण दल का तिलक लगाकर माला, दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। रामदयाल जांगिड़ प्रधानाचार्य कोठीनातमाम, प्रभारी बी.पी.सोनी के नेतृत्व में भ्रमण हेतु आए विद्यार्थियों के दल को स्थानीय विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी, व्यावसायिक शिक्षा लैब, बाल वाटिका, साइंस संकाय की प्रयोगशालाएं , हर्बल मेडीसिनल उद्यान, संविधान कक्ष आदि का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण दल द्वारा विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन कर अपने अनुभव नोट पैड में दर्ज किए। अल्पाहार करने के बाद भ्रमण दल बोयडा गणेश जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel