विकसित भारत युवा संसद 2027 को लेकर महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी में युवाओं और विद्यार्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कार्यक्रम के दौरान माई भारत टीम युवा केंद्र टोंक के स्वयंसेवक बिंदू कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि यह आयोजन विकसित भारत @ 2047 के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाएगा। इस मंच के माध्यम से देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श करने और अपने नवीन सुझाव नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सामने रखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विकसित भारत युवा संसद 2027: भारतीय संसद में विचार रखने का मिलेगा मौका










