राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जन सेवा समिति देवली द्वारा 28 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 10 बजे तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण आहार के रूप में सहयोग प्रदान करना और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान टीबी जागरूकता को लेकर विशेष लघु फिल्म "टीबी पर टीबी की कहानी" का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ टोंक डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, जिला क्षय अधिकारी टोंक डॉ. हिमांशु मित्तल तथा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. मनीष लोदी उपस्थित रहेंगे।
जन सेवा समिति देवली करेगी टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण










