राजकीय महाविद्यालय देवली में संचालित नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं केंद्र की नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यशाला का विषय नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा एवं आधुनिक समाधान रखा गया। इसका उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से जागरूक करना था। मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल देवली के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार और समाज का भविष्य नष्ट करता है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन, शिक्षा, खेल और सकारात्मक दिनचर्या अपनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्राचार्य ने बताया कि आयुर्वेद केवल रोग उपचार नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर बल देता है। इस अवसर पर सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, सदस्य रामप्रसाद चौधरी, प्रियंका शर्मा सहित संकाय सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित










