Ajay AryaAjay Arya 28-Oct-2026
(81 View)

जन सेवा समिति के सौजन्य से 30 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित

जन सेवा समिति के सौजन्य से 30 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित

देवली में जन सेवा समिति के सौजन्य से बुधवार को पेंशनर भवन में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 30 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोदी ने टीबी रोग के कारणों, लक्षणों, उपचार एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिसका समय पर जांच एवं नियमित उपचार से पूर्ण इलाज संभव है। उन्होंने मरीजों को उपचार की पूरी अवधि तक नियमित रूप से दवाइयां लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा बीच में दवा नहीं छोड़ने की सलाह दी। साथ ही टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाना तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस अवसर पर ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी, जन सेवा समिति के अध्यक्ष कानसिंह राणावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संरक्षक नवल किशोर मंगल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जन सेवा समिति द्वारा टीबी मरीजों की सहायता एवं समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel