देवली में निशुल्क चश्मा योजना के अंतर्गत बुधवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को जन सेवा समिति के सौजन्य से निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन पेंशनर विश्रामगृह में किया गया, जिसमें नेत्र जांच शिविर के बाद चिन्हित विद्यार्थियों को चश्मे प्रदान किए गए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई छात्र आंखों की कमजोरी के कारण पढ़ाई में पिछड़ रहे थे, इसे देखते हुए समिति ने यह पहल की। इस दौरान विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। शिक्षकों ने जन सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार होगा। कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोदी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, जन सेवा समिति के अध्यक्ष कानसिंह राणावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संरक्षक नवल किशोर मंगल, पूर्व आईएएस शिवजी राम प्रतिहार, घीसालाल टेलर, महावीर कुमार जैन, पीएम श्री राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव शर्मा समेत समिति सदस्य आदि मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
जन सेवा समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे निशुल्क चश्मे










