पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में ट्विनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग टोंक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों विद्यालयों के मध्य शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक अनुभवों का आदान-प्रदान करना रहा। आगंतुक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश पारीक, उप-प्रधानाचार्य नीलू पंवार सहित 110 विद्यार्थी शामिल हुए। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य नवरत्न मित्तल एवं प्रधानाध्यापक डी.आर. मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवाचारपूर्ण शिक्षण, डिजिटल शिक्षा, कला-एकीकृत शिक्षा गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजय सिंह राव, विजय सिंह, लक्ष्मण कुमार, दीपक टेलर व बाबूलाल मीणा का विशेष सहयोग रहा।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में ट्विनिंग कार्यक्रम आयोजित










