अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने गुरुवार को पंजीकृत मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 86 बालकों का रजिस्ट्रेशन होकर कुल 55 बालक उपस्थित पाये गये जिनसे न्यायाधीश द्वारा वार्ता की गई एवं विषेष रूप से सक्षम बालकों की संगीत गतिविधियाॅ देखी। संस्थान में भवन की स्थिति, बच्चों के लिए बिस्तरों आदि की पर्याप्त व्यवस्था, खेल कूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी, भोजन की गुणवत्ता, डाइट स्केल, भवन की साफ-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसी परिसर में नव मनोनीत एवं संचालित लीगल सर्विस क्लिनिक का अवलोकन किया गया। उपस्थित सुपरवाईजर आशा शर्मा को बालकों के भोजन एवं साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का मासिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ










