Ajay AryaAjay Arya 29-Oct-2026
(1418 View)

शादी का झांसा देकर रिटायर्ड वैज्ञानिक से मकान, 3 लाख नकदी और सोने के जेवर हड़पने का आरोप

शादी का झांसा देकर रिटायर्ड वैज्ञानिक से मकान, 3 लाख नकदी और सोने के जेवर हड़पने का आरोप

शादी का झांसा देकर संपत्ति हड़पने, मारपीट करने और बंधक बनाकर जबरन हस्ताक्षर करवाने के आरोप में देवली थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर एक महिला सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादी हैवी वाटर प्रोजेक्ट, रावतभाटा से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय वैज्ञानिक अनिल कुमार जैन निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर कार्रवाई की मांग की थी।
परिवाद के अनुसार, पत्नी और माता के निधन के बाद आरोपियों ने कथित रूप से योजनाबद्ध तरीके से जनवरी 2023 में उनकी शादी अंजू अग्रवाल से करवाई। परिवादी ने अंजू अग्रवाल, खुशी, सुधीर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल और भावना गुप्ता सहित अन्य लोगों पर मिलीभगत कर संपत्ति और नकदी हड़पने के आरोप लगाए हैं। परिवादी का आरोप है कि शादी के बाद दबाव बनाकर कोटा स्थित उनका मकान अपने नाम करवा लिया गया। सेवानिवृत्ति के बाद देवली लौटने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान अलमारी में रखे उनकी दिवंगत पत्नी और माता के करीब 1189.61 ग्राम सोने के जेवरात तथा 3 लाख रुपए नकद भी हड़प लिए गए।इस्तगासे में आरोप लगाया गया कि अगस्त 2026 में उन्हें घर में बंधक बनाकर रखा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही खाली चेकों और सादे स्टाम्प पत्रों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। परिवादी के अनुसार, उन्होंने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के बाद देवली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई को सौंपी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel