Ajay AryaAjay Arya 06-Nov-2026
(110 View)

दीपावली पर होगा बाजार एवं भवन सौन्दर्यकरण प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली पर होगा बाजार एवं भवन सौन्दर्यकरण प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली पर्व पर नगरपालिका देवली की ओर से बाजार एवं भवन सौन्दर्यकरण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका की नव निर्वाचित अध्यक्षा कजोडी देवी के निर्देश पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत दीपावली पर सबसे सुसज्जित बाजार अथवा व्यक्तिगत भवन / प्रतिष्ठान को पुरस्कृत किया जाएगा। बाजार सौन्दर्यकरण के लिए संपूर्ण बाजार का एक ही पंजीयन होगा। इसमें ज्योति मार्केट, पटवा बाजार, लक्ष्मी मार्केट सहित अन्य बाजार शामिल हो सकेंगे। व्यक्तिगत भवन या प्रतिष्ठान के लिए स्वयं मालिक को अपने नाम से पंजीयन कराना होगा।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन नगरपालिका देवली में निःशुल्क किया जाएगा। बाजार और व्यक्तिगत भवन / प्रतिष्ठान की श्रेणी अलग-अलग रखी गई है। नगरपालिका द्वारा गठित निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद विजेता को स्थायी शिल्ड, चल शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों का वितरण आगामी 26 जनवरी को अटल उद्यान, दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel