Ajay AryaAjay Arya 06-Nov-2026
(285 View)

देवली पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव परिणाम घोषित, गांवों में जश्न

देवली पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव परिणाम घोषित, गांवों में जश्न

देवली पंचायत समिति क्षेत्र की 48 ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूरी होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांवों में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। इस बार कई पंचायतों में मुकाबला बेहद रोचक रहा, तो कई जगह विजेताओं ने एकतरफा जीत दर्ज की।
मतगणना के बाद बिजवाड़ से सीमा देवी, जगन्नाथपुरा से बादाम, मुगलाना से राजाराम मीणा, कनवाडा से दीपा देवी, रामसागर से रूपनारायण, थावला से अंकित, सथली से देशराज कीर, नगरफोर्ट से अश्विनी कुमार, गेरोली से प्रियदर्शनी राठौड़, गावड़ी से छोटी देवी, देवडावास से दयाराम गुर्जर, चांदसिंहपुरा से भंवर कंवर, सिरोही से किशन सोयल, मालेडा से प्रेमराज गुर्जर, सावतगढ़ से हंसा, कासीर से सरोज गुर्जर, ठीकरियाकला से पाली देवी, आंवा से शोभा, चांदली से सांवरिया बैरागी, ख्वासपुरा से मंजू गुर्जर, पनवाड़ से विष्णु नाथ, धुवाखुर्द से लादू लाल मीणा, सीतापुरा से धर्मराज सैनी, नयागांव (एस) से संदीप कुमार बैरवा, चारणेट से दिलबर देवी, हिसामपुर से दिल प्रकाश मीणा, डाबरकलां से मनीषा गुर्जर, राजकोट से रमेश मीणा, पोल्याडा से जीतू नवरंग, घाड से फूलन, सरोली से देवराज भील, गुराई से ताराचन्द चौधरी, टोकरावास से शिमला, निवारिया से भंवर गुर्जर, बड़ोली से कमलेश कुमार चौहान, बन्थली से ज्योति कुमारी मीणा, नासीरदा से मनोज कुमार शर्मा, नयागांव (आर) से सुशीला देवी, धुवाकलां से रामभरोसी मीणा, रामथला से सोहनी बलाई, राजमहल से गोपी लाल गुर्जर, टोडा का गोठड़ा से बरोसी, चंदवाड़ से रेखा गुर्जर, देईखेड़ा से बाबूलाल मीणा, जूनियां से ललिता गुर्जर, रतनपुरा से अमरजीत नागर, बालुन्दा से सूरजमल और बीसलपुर से नोसर विजयी हुए। परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित सरपंचों ने मतदाताओं का आभार जताया और गांव के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel