Ajay AryaAjay Arya 06-Nov-2026
(158 View)

आयुर्वेद चिकित्सालय में मनाई गई धन्वन्तरि जयंती

आयुर्वेद चिकित्सालय में मनाई गई धन्वन्तरि जयंती

देवली के आयुर्वेद चिकित्सालय में शुक्रवार को भगवान धन्वन्तरि जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
इस अवसर पर पंडित अशोक शर्मा एवं पं. पवन गौतम के मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की गई और सभी देशवासियों के निरोग व दीर्घायु होने की कामना की गई। जनमानस के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए यह विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम प्रतिवर्ष धन्वन्तरि जयंती पर आयोजित किया जाता है। इसमें आयुर्वेद विभाग व आमजन हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के डॉ. पी.एल. जांगिड़, वरिष्ठ कम्पाउण्डर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, रामनिवास सेन, योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह, अफसाना बानो, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह एवं विकास अधिकारी पं.स. देवली बलराम मीणा मौजूद रहे। इस मौके पर नगर के स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों से शिवजीराम प्रतिहार, शिखरचन्द जैन, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकान्त पारीक, मानव सेवा संकल्प संस्थान अध्यक्ष प्रेमचन्द शर्मा, अशोक कुमार दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel