Ajay AryaAjay Arya 25-Nov-2026
(399 View)

पुराने अजमेर रोड पर अतिक्रमण व हादसों से आक्रोश, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा सड़क जाम

पुराने अजमेर रोड पर अतिक्रमण व हादसों से आक्रोश, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा सड़क जाम

देवली में पुराने अजमेर रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण, सड़क पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों और बजरी से भरे भारी वाहनों की अनियंत्रित गति से आमजन परेशान हो गया है। वार्ड नं. 34 के वार्डवासियों ने वार्ड मेंबर कपिल मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने, इन्द्रपुरा कॉलोनी से नेगड़िया पुलिया तक डामरीकृत स्पीड ब्रेकर बनाने, रोड को चौड़ा करवाने और रोड लाइट लगवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 34 में स्थित महाराणा प्रताप आवासीय कॉलोनी से इन्द्रपुरा कॉलोनी के मध्य मुख्य सड़क मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए हैं, जहां अनियमित दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वार्डवासियों के अनुसार उक्त सड़क मार्ग से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन बजरी से भरे भारी वाहनों का अनियंत्रित गति से आवागमन होता है। इस कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा भीषण दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है, जिससे आमजन व ग्रामवासियों में भय व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि औद्योगिक क्षेत्र से अनधिकृत अतिक्रमण हटाया जाए तथा आवासीय कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार डामरीकृत स्पीड ब्रेकर बनवाने व रोड चौड़ा करवाने हेतु संबंधित विभाग को पाबंद किया जाए। अन्यथा सात दिवस पश्चात उक्त समस्याओं के समाधान हेतु विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में समस्त वार्डवासियों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर कमल सिंह, मनीष कुमार, जयराज मीणा, राजेश कुमार, सौभाग, रोहित आदि मौजूद थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel