बीसलपुर बांध की दायीं एवं बायीं मुख्य नहर से सिंचाई के लिए बुधवार को पानी छोड़ने का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद किया गया।
बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बुधवार सुबह 8:00 बजे बायीं मुख्य नहर और दायीं मुख्य नहर से 9:15 बजे खोली गई। शुरुआत में बायीं मुख्य नहर से 20 क्यूसेक एवं दायीं मुख्य नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद धीरे-धीरे जल प्रवाह बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध बनने के बाद से अब तक 17 वीं बार सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा गया है, बांध से पहली बार वर्ष 2004 में पानी छोड़ा गया था। इस मौके पर सहायक अभियंता दिनेश बेरवा, जयदेव सोलंकी तथा कनिष्ठ अभियंता सीना यादव, पूरन बेरवा, रिंकी मीणा और कमल वर्मा भी मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
बीसलपुर बांध की दोनों नहरें खोली गई, किसानों में खुशी का माहौल










