देवली अभिभाषक संघ के आगामी चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर माह में मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर नामांकन, नाम वापसी एवं मतदान तक की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए एडवोकेट रामधन चौधरी, शिवजीराम डडवाडिया एवं रमेश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम अनुसार 1 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, 2 दिसंबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण दोपहर 3 बजे तक, 3 एवं 4 दिसंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी प्रकार 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी, शाम 5 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देवली अभिभाषक संघ में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई है।
देवली अभिभाषक संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 11 दिसंबर को होगा मतदान










