Ajay AryaAjay Arya 26-Nov-2026
(79 View)

संविधान दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान, ली नैतिक मतदान की शपथ

संविधान दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान, ली नैतिक मतदान की शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय देवली में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा एवं प्रोफेसर शकीला नकवी के नेतृत्व में किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। उपस्थित प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जागरूकता, जिम्मेदारी व विवेक के साथ करना चाहिए। प्रोफेसर नकवी ने कहा कि मतदाताओं को जाति, धर्म, वर्ग, भाषा एवं किसी भी प्रलोभन या दबाव से मुक्त होकर मतदान करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी ने प्रत्येक चुनाव में मतदान करने व अन्य नागरिकों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel