राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. पी. एम. वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-शैक्षणिक तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता डॉ. शकीला नकवी ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और उच्च शिक्षा के माध्यम से समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा मीणा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन करने के साथ आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्राओं की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मेघा ग्वाला प्रथम, मनीषा माली द्वितीय तथा तंज़िला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में चल रहे लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सुमन मीणा ने छात्राओं को समाज में सशक्त महिलाओं के उदाहरण देते हुए खुद को निडर एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन, मेहंदी प्रतियोगिता में मेघा प्रथम










