देवली पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए जहां कांग्रेस के महादेव सिंह मीणा को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रूबी अंसार ने बताया कि पंचायत समिति के कुल निर्वाचित 25 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के महादेव सिंह मीणा को 18 मत मिले जबकि भाजपा के धर्मराज मीणा को 6 मत मिले तथा एक मत नोटा में प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कांग्रेस के महादेव सिंह मीणा को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि कुल 25 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों में कांग्रेस के 15, भाजपा के 6 तथा 4 अन्य जीत कर आए थे। निर्वाचन की घोषणा के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रधान को स्वच्छता की शपथ दिलवाई तथा प्रमाण पत्र सौंपा।तत्पश्चात पंचायत समिति कार्यालय के बाहर खड़े सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने महादेव सिंह मीणा का माला एवं साफे बंधवा कर स्वागत किया। यहां उल्लेखनीय है कि महादेव मीणा पूर्व में उपप्रधान रह चुके हैं तथा अबकी बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
देवली पंचायत समिति में कांग्रेस के महादेव मीणा बने प्रधान










