राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ एवं लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं की रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पी. एम. वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियाँ छात्राओं में आत्मविश्वास, टीमवर्क और सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. शकीला नकवी, डॉ. सुमन मीणा एवं करिश्मा मीणा ने प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा मीणा ने किया। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालिका टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। प्रशिक्षण के दौरान सावधान एवं विश्राम की मुद्रा, राइडिंग हॉर्स फाइटिंग पोजीशन एवं पंच जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखायी रचनात्मकता










