जयपुर में आयोजित जनता के सीएम जननायक अभियान की प्रथम बैच की प्रशिक्षण कार्यशाला में देवली निवासी कांग्रेस नेता आकाश कंछल और उनकी पत्नी दीप्ति ने भाग लिया।
जयपुर सिविल लाइंस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर आयोजित कार्यशाला में जयपुर और अजमेर संभाग के ट्रेनर सहित करीब 30 युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। आकाश कंछल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी तथा संगठन और जनसंवाद को लेकर चर्चा की। कार्यशाला में गांव-ढाणियों तक पहुंचकर आमजन की समस्याएं जानने, उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा युवा पीढ़ी के उद्देश्यों व योजनाओं को भी जानकर पार्टी तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने बताया कि टीम का संकल्प है कि जनता की आवाज को बुलंद करना और हर गांव गांव ढाणी तक पहुंचना, ताकि जनहित के मुद्दों को मजबूती से सरकार तक उठाया जा सके।
जनता के सीएम जननायक कार्यशाला में देवली के युवा नेता शामिल










