देवली स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1100 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ नरेंद्र देव आनंद, उप महानिरीक्षक देवली और एम्स की सीएमओ डॉ. पूनम कौशिक द्वारा किया गया। शिविर मे प्रशिक्षणार्थियों एवं आरटीसी के बल सदस्यों द्वारा कुल 1,100 यूनिट रक्तदान किया गया, जो एम्स में पूरे देश से भर्ती होने वाले मरीजों की सेवा में जाएगा। एम्स की तरफ से सभी डोनर्स को प्रमाण पत्र जारी किया गया।
सीआईएसएफ आरटीसी में जवानों ने किया रक्तदान










