देवली पंचायत समिति उप प्रधान पद के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए जहां कांग्रेस की लाड देवी बैरवा को उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रूबी अंसार ने बताया कि पंचायत समिति के कुल निर्वाचित 25 सदस्यों में से 24 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की लाड देवी को 18 मत मिले जबकि भाजपा के हरि सिंह गुर्जर को 6 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 25 से पंचायत समिति सदस्य दुर्गा लाल मतदान में अनुपस्थित रहे हैं। निर्वाचन की घोषणा के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी ने नवनिर्वाचित उप प्रधान को स्वच्छता की शपथ दिलवाई तथा प्रमाण पत्र सौंपा।तत्पश्चात पंचायत समिति कार्यालय के बाहर खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने लाड देवी का माला पहनाकर स्वागत किया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
देवली पंचायत समिति में कांग्रेस की लाड देवी बैरवा बनी उप प्रधान










