Ajay AryaAjay Arya 03-Dec-2023
(20378 View)

अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर दिव्यांग छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर दिव्यांग छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मानव धर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय पनवाड़ रोड देवली में अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशेष छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटक प्रदर्शन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि दिव्यांगता के प्रति फैली भ्रांतियां को दूर कर इनको समाज के मुख्य धारा में जोड़ा जा सकता है। कोर्स कोआर्डिनेटर जगत बहादुर यादव ने दिव्यांगों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अंशु शर्मा, कृष्णा देवी, अभिजीत यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह मीणा, सत्यनारायण सेन, अंशु शर्मा, बिरदी प्रजापत, अभिजीत यादव, मनोज कुमार गुर्जर, शिवराज गुर्जर, विवेक टाक, कोमल शर्मा, उपासना गुर्जर, उर्मिला शर्मा, किरण वैष्णव, नरेश मीणा, प्रमोद वर्मा, कृष्ण गोपाल माली एवं त्रिलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel