Ajay AryaAjay Arya 24-May-2025
(20202 View)

समर कैंप का निरीक्षण कर रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित हुए सीबीईओ

समर कैंप का निरीक्षण कर रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित हुए सीबीईओ

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  देवली में चल रहे समर कैंप का सीबीईओ राम राय मीणा ने औचक निरीक्षण किया। 
प्रशिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि सीबीईओ ने समर कैंप में कौशल आधारित गतिविधियों जैसे संगीत, नृत्य, पेंटिंग और व्यायाम आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ विशेष रूप से नृत्य की कक्षा से काफी प्रभावित हुए, जहां छात्रों को विभिन्न प्रकार की रोचक और रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जा रही थीं। इस अवसर पर सीबीईओ ने कहा कि यह समर कैंप प्रतिभा को निखारने के लिए शानदार मंच प्रदान कर रहा है। इस दौरान मनीष चाष्टा, शंकर हाडा, अनीता चौहान, पप्पू प्रजापत समेत सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel