देवली निवासी किन्नर निशा धार्मिक आस्था और श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कावड़ लेकर 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर के देवली पहुँचने पर सोमवार को शहरवासियों ने शानदार स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि निशा ने 25 जुलाई को हरिद्वार से अपनी कावड़ यात्रा शुरू की थी। वे यह लंबा सफर नंगे पांव तय कर निशा सोमवार को देवली पहुंची। देवली पहुंचने पर उनके स्वागत में शहरवासियों ने महाराणा प्रताप सर्किल से मुख्य बाजार होकर भव्य जुलूस निकाला। बाद में जुलूस गुरु पायल किन्नर द्वारा बनवाए गए अर्धनारीश्वर मंदिर पहुँचा। हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से 25 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
सुपरफास्ट सीताराम डाक कावड़ यात्रा का स्वागत किया - देश की लंबी दूरी की प्रथम भगवा सनातनी डाक कावड़ यात्रा रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु) से टोंक दूधिया बालाजी तक जा रही कावड़ यात्रा का आज देवली में आगमन हुआ। कावड़ यात्रा का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/DcavrA5B-Qq/?igsi=MTFwYzFlb2lmdzI5dQ==
https://www.instagram.com/reel/Dcaei9pBzHi/?igsi=eWcxZGI2ZDZwZWhu
सावन का अंतिम सोमवार रहा कावड़ यात्रियों के नाम, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत










