Ajay AryaAjay Arya 21-Jul-2025
(726 View)

माहेश्वरी समाज की बैठक में महिलाओं ने ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की

माहेश्वरी समाज की बैठक में महिलाओं ने ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की

टोंक जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में संगिनी संवाद नामक एक प्रेरणादायी बैठक का आयोजन भरनी देवड़ावास के खेडेश्वर महादेव प्रांगण में किया गया। 
स्थानीय अध्यक्ष कृष्णा बिरला द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने समाज में उभरती हुई ज्वलंत समस्याओं जैसे बढ़ती विवाह की उम्र, एकल संतान की प्रवृत्ति, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व सामाजिक भागीदारी में महिलाओं की कमी पर खुलकर विचार रखते हुए संगठन को इन चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सचिव कुसुम झंवर ने प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष संजू काबरा ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। संरक्षिका मनीषा बागला ने संगठन के उद्देश्यों को नारी जागरण से जोड़ने पर बल दिया।निवर्तमान जिला अध्यक्ष रेखा जाजू ने महिला संस्कार, आत्मनिर्भरता और परंपराओं की सरंक्षण पर विशेष संवाद रखा। संस्कार सिद्धा समिति संयोजिका मोनिका अजमेरा ने आत्मरक्षा के विषय में जानकारी दी। जिसके पश्चात वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संगठन मंत्री ऋतु मूंदड़ा द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का पारितोषिक वितरण किया गया। अनीता बिड़ला ने संचालन किया एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के मूल गुर भी सिखाए, जिससे महिलाओं को सशक्त होने की प्रेरणा मिली।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel