Ajay AryaAjay Arya 04-Sep-2025
(99 View)

राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राजकीय महाविद्यालय देवली में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्ग निर्देशन में राजस्थान पुलिस टोंक के कम्युनिटी पुलिस (सीपीयू) की ओर से महिला सुरक्षा के प्रति राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार महाविद्यालय की छात्रों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंजना चौधरी एवं हेमराज द्वारा दिया गया। आत्मविश्वास जागृत करने हेतु सबसे पहले छात्राओं से परिचय लिया गया तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। द्वितीय दिवस में सावधान विश्राम जैसे बेसिक वार्म अप का अभ्यास करवाया गया। अंजना द्वारा आत्मरक्षा की आवश्यकता महिलाओं को क्यों विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का संचालन रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र नोडल प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता एवं सदस्य डा. वन्दना यादव द्वारा किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel